कानपुर
द्वितीय श्याम महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
कानपुर : मैगजीन घाट पर द्वितीय श्याम महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति बाबा के दरबार में दर्ज कराई। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति, आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। इसके पश्चात बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया,जिसे आकर्षक फूलों, रोशनी और धार्मिक प्रतीकों से किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्याम की पवित्र ज्योति प्रज्वलित कर विधिवत पूजन के साथ की गई। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में मत्था टेक कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।देर रात तक चले इस कीर्तन में आमंत्रित गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। श्याम प्रेमी जागरण पार्टी के कलाकार मन्नत शर्मा, गुरविंदर सरदार, कशिश राजस्थानी, राम जी त्रिपाठी ने अपने मधुर स्वरों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। “हारे का सहारा श्याम हमारा” जैसे भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए।भजनों के साथ-साथ कलाकारों की भावपूर्ण अदाएं और नृत्य प्रस्तुतियों ने भक्तों का मन मोह लिया। श्रद्धालु जयकारों के साथ बाबा श्याम की भक्ति में लीन दिखाई दिए। देर रात तक चले कीर्तन में भक्तों का उत्साह जरा भी कम नहीं हुआ। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में आयोजन नवयुवक संघ कमेटी के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कन्हैया भईया, बउआ भईया, अंकित गौड़, सूर्या, राजन कश्यप, मनीष, मोनू सैनी, दीपू कश्यप, आशीष गौड़, सावन कश्यप, मन्नू, रजत गौड़, ऋषभ कश्यप, नितिन, आकाश कश्यप, आकाश छोटू, शुभम, ऋषभ रावत, शिवा गौड़, भोला, दीप, नितिन, शानू सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं को संभालते हुए श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराईं। गरिमा मई उपस्थिति में विनोद निषाद प्रधान पति ,पार्षद वार्ड 4 अंकित मौर्या,जितेंद्र निषाद,सुनील कुमार (पत्रकार),अनिल वर्मा (पत्रकार), सुजीत कुमार( पत्रकार),शंकर निषाद,अनिल भईया ने भी बाबा श्री श्याम से सुख समृद्धि की कामना की। नवयुवक संघ कमेटी के सदस्यों ने बताया कि श्याम महोत्सव का उद्देश्य समाज में भक्ति,श्रद्धा,समर्पण, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है।



