साहेबगंज

प्रोटेक्ट टुडे, सिक्योर टुमारो के तहत कार्यक्रम का आयोजन

Program organized under Protect Today, Secure Tomorrow

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार झालसा के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा की राष्ट्रव्यापी पहल Protect Today, Secure Tomorrow प्रोटेक्ट टुडे, सिक्योर टुमारो के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में पर्यावरण कानूनी साक्षरता एवं सामुदायिक संरक्षण पहल के अंतर्गत जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश cum अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकार,साहिबगंज अखिल कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के संबंध में प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण से संबंधित कानूनी जागरूकता को बढ़ावा देना,सरल एवं किफायती निवारक प्रथाओं को प्रोत्साहित करना,समुदायों विशेषकर कमजोर एवं वंचित वर्गों को उनके अधिकारों व उपलब्ध शिकायत-निवारण तंत्रों की जानकारी से सशक्त बनाना है,शिविरों में लीगल एड डिफेन्स काउंसिल एवं पैरा लीगल वॉलंटियर्स द्वारा प्रतिभागियों को,बढ़ते प्रदूषण स्तर से जुड़े स्वास्थ्य जोखिम,वायु गुणवत्ता संकेतकों की समझ,कम लागत वाले निवारक उपायों जैसे पुन: प्रयोज्य कपड़े के मास्क का उपयोग,अत्यधिक प्रदूषण वाले समय में बाहरी गतिविधियों से बचाव एवं इनडोर स्थानों को सुरक्षित रखने के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।यह पहल नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण में उनकी सक्रिय भूमिका के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सहायता तंत्र से परिचित कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज द्वारा ऐसे कार्यक्रम आगे भी सतत रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button