झुंझुनू
भीम आर्मी झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष विकास आल्हा का इस्तीफा, संगठन में मचा हड़कंप
व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर छोड़ा पद कार्यकर्ताओं में मायूसी नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर टिकी नजरें

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं। भीम आर्मी झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने अपने पद से इस्तीफा देकर संगठन में हलचल मचा दी है। उनके इस अचानक फैसले से कार्यकर्ताओं के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और संगठन के भविष्य को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकास आल्हा ने व्यक्तिगत कारणों एवं संगठनात्मक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अपना इस्तीफा संगठन के उच्च पदाधिकारियों को सौंप दिया है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने समाज सेवा, गरीबों की सहायता और सामाजिक मुद्दों को उठाने में सक्रिय भूमिका निभाई। इस्तीफा देते हुए विकास आल्हा ने कहा कि मैंने हमेशा समाज और संगठन के हित में कार्य किया है लेकिन कुछ निजी कारणों के चलते अब मैं अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रहा हूं। इसलिए स्वेच्छा से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में वह समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहेंगे और जरूरतमंदों की मदद करते रहेंगे। उनके इस्तीफे के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में मायूसी का माहौल है। कई कार्यकर्ताओं ने उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है। फिलहाल, संगठन के अगले कदम और नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।



