बागपत

कोताना में कुरैशी समाज का लोकेंद्र तोमर को खुला समर्थन

हाजी शहीद कुरैशी ने किया हजारों वोटों का वायदा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
वार्ड संख्या 10 से जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी लोकेंद्र तोमर को कोताना क्षेत्र में कुरैशी समाज का पूर्ण और खुला समर्थन प्राप्त हुआ है। कोताना में आयोजित बैठक के दौरान कुरैशी समाज के मौजीज लोगों ने एक स्वर में कहा कि समाज के हजारों वोट आगामी चुनाव में लोकेंद्र तोमर को दिए जाएंगे।
कुरैशी समाज के वरिष्ठ एवं समाजसेवी हाजी शहीद कुरैशी ने इस अवसर पर स्पष्ट शब्दों में वायदा किया कि कुरैशी समाज पूरी एकजुटता के साथ लोकेंद्र तोमर के पक्ष में मतदान करेगा। उन्होंने कहा कि लोकेंद्र तोमर ने हमेशा समाज के हितों की बात की है और हर वर्ग को साथ लेकर चलने की नीति अपनाई है, इसी कारण समाज ने उन्हें समर्थन देने का निर्णय लिया है।
बैठक में मौजूद समाज के लोगों ने कहा कि लोकेंद्र तोमर क्षेत्र के विकास, भाईचारे और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। समाज का मानना है कि उनके नेतृत्व में वार्ड 10 में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
इस मौके पर लोकेंद्र तोमर ने कुरैशी समाज व हाजी शहीद
कुरैशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समर्थन उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जीत के बाद वे कुरैशी समाज सहित वार्ड के हर वर्ग की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे और विकास कार्यों में सभी को बराबर भागीदारी देंगे।
कोताना में कुरैशी समाज के इस ऐलान के बाद वार्ड 10 की चुनावी तस्वीर में लोकेंद्र तोमर की स्थिति और अधिक मजबूत मानी जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button