बागपत

डेरा सच्चा सौदा में सेवा कर रही “सच्ची डॉक्टर समिति”,

डॉ. अशोक इंसा ने गुरु जी की प्रेरणा को बताया सेवा का आधार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बड़ौत/बागपत : 8 मार्च को डेरा सच्चा सौदा में आयोजित सेवा कार्यक्रम के दौरान “सच्ची डॉक्टर समिति” के सेवादारों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए मानवता की सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में सेवादार डेरा परिसर में पहुंचे और विभिन्न सेवा कार्यों में योगदान दिया।
सेवा कार्य में शामिल सच्ची डॉक्टर समिति के प्रमुख सेवादारों में डॉ. अशोक इंसा, डॉ. राजवीर इंसा, डॉ. बलराम इंसा, वेद कृष्णपाल इंसा, डॉ. मुकेश इंसा, डॉ. सर्वण इंसा, डॉ. त्रिलोक इंसा, डॉ. अनिल इंसा, डॉ. विजय इंसा, डॉ. जयकरण इंसा, डॉ. कपिल इंसा, डॉ. देवेश इंसा, डॉ. गुरदीप इंसा, डॉ. कृष्ण कुमार इंसा और डॉ. शीशपाल इंसा शामिल रहे।
इस अवसर पर सच्ची डॉक्टर समिति के जिम्मेदार भाई डॉ. अशोक इंसा ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा की प्रेरणा से लाखों सेवादार मानवता की भलाई के कार्यों में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि गुरु जी ने हमेशा समाज को सेवा, परोपकार और इंसानियत का मार्ग दिखाया है, जिसकी प्रेरणा से डॉक्टर भी अपने पेशे को केवल इलाज तक सीमित न रखकर समाज सेवा का माध्यम बना रहे हैं।
डॉ. अशोक इंसा ने कहा कि गुरु जी की शिक्षा से प्रेरित होकर “सच्ची डॉक्टर समिति” के सदस्य समय-समय पर निःस्वार्थ सेवा, स्वास्थ्य परामर्श और जरूरतमंदों की सहायता के कार्य करते रहते हैं। 8 मार्च को भी समिति के सेवादारों ने डेरा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन और व्यवस्था में सहयोग करते हुए सेवा निभाई।
उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और भविष्य में भी समिति इसी भावना के साथ समाज और जरूरतमंद लोगों की सेवा करती रहेगी।
इस अवसर पर डेरा परिसर में भारी संख्या में सेवादारों की उपस्थिति रही और सभी ने अनुशासन व सेवा भाव के साथ विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button