खैरथल

मनरेगा बचाओ अभियान पर आगामी रणनीति पर हुई चर्चा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा : किशनगढ़ बास मे मनरेगा (MGNREGA) को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने महात्मा गाँधी जीवन दर्शन समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की , जिसमें इस योजना को बचाने और इसके तहत मिलने वाले काम के अधिकार की रक्षा के लिए 5 जनवरी, 2026 से ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ शुरू करने का संकल्प लिया गया, जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि सरकार इस योजना को कमजोर कर रही है और इसे एक अधिकार-आधारित योजना से आपूर्ति-आधारित (supply-driven) योजना में बदल रही है, जिससे ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों पर हमला हो रहा है।

बैठक मे जिलाध्यक्ष बलराम यादव अनिल रोहिल्ला बी एसभारती इस्माइल खान मयंक वर्मा रूही रोहिल्ला सुबह खान ,आसमा बानो, मोहम्मद आदि मौजूद रहे बैठक मे आगामी रणनीति के ऊपर चर्चा विचार विमर्श किया गया और 7 तारीख को दोबारा बैठक आयोजित करने का तय किया गया यह जानकारी महात्मा गाँधी जीवन दर्शन समिति के सह संयोजक अनील रोहिल्ला ने दी
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button