खैरथल
अपने सपनों को दे उड़ान: बिडेमी पॉल्मर
शिविर के तृतीय दिवस पर अमेरिका से आई बिडेमी ने साझा किए अपने विचार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। राजकीय महाविद्यालय खैरथल में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत में विद्यार्थियों ने एनएसएस के लक्ष्य गीत का गायन किया। योगा, जुम्बा, श्रमदान के बाद बौद्धिक सत्र के दौरान कोलंबिया यूनिवर्सिटी से आई ग्लोबल स्कॉलर बिडेमी ने स्वयंसेवको को बड़े सपने देखने व उनको पूरा करने के लिए मेहनत करने को प्रोत्साहित किया। उन्होंने अपनी शैक्षिक यात्रा साझा की तथा युवाओं को खुद पर विश्वास रखते हुए निरन्तर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने भी उनसे ढेर सारे सवाल पूछे। बिडेमी ने राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत से उनका परिचय होना उनके जीवन को भी समृद्ध करेगा। टीम इनोवेटिव हाउस से रुचि और विधि ने बिडेमी के विचारों का विद्यार्थियों के लिए अनुवाद किया। कार्यक्रम अधिकारी साक्षी जैन ने महाविद्यालय की तरफ से बिडेमी और इनोवेटिव हाउस की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। स्वयंसेविका पूजा ने डेमी को राजस्थानी संस्कृति पर आधारित पेंटिंग भेंट की। कार्यक्रम का संचालन डॉ दीपक कुमार ने किया। सांस्कृतिक सत्र में प्रीति, पायल, हीना, यश्मी व भारती ने नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम मे मीठालाल रैगर, अशोक आर्य एवं विक्रम सिंह उपस्थित रहे।


