गोड्डा

सामूहिक उपनयन संस्कार समारोह 29 मार्च को

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। विद्यापति सांस्कृतिक परिषद की ओर से प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी 28-29 मार्च 26 को सामूहिक नि:शुल्क उपनयन संस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी अध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष परमानंद चौधरी एवं सचिव वंशीधर मिश्रा,कोषाध्यक्ष निश्श्चल ठाकुर ने सामूहिक रूप से दी। उन्होंने बताया कि रविवार को सदस्यों की बैठक विद्यापति भवन परिसर में आयोजित की गई।इस दौरान सर्वसम्मति से 29 मार्च 2026 को विद्यापति भवन परिसर में नि:शुल्क सामुहिक उपनयन संस्कार समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 28 मार्च 2026 को जूटिका बंधन की रस्म अदायगी की जाएगी।अधिक से अधिक बटुकों का सफलता पूर्वक उपयन संस्कार समारोह को सफल बनाने का समाज के लोगों से आग्रह किया गया है।
उन्होंने बबाया कि कि परिषद की ओर से पिछले 23 वर्षां से सामूहिक उपनयन संस्कार समारोह पूर्वक बनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य समाज में हो रहे फिजूलखर्ची को रोकना है। इसमें सभी प्रकार के ब्राह्मण बटुकों को शामिल किया जाता है। अधिक से अधिक बटुकों को उपनयन संस्कार प्रदान कराने को लेकर ग्रामीण स्तर पर निबंधन कार्य शुरू किया जा रहा है। इसके लिए सदस्यों द्वारा प्रयास शुरू कर दिया गया है। बैठक में विद्यापति सांस्कृतिक परिषद के उपाध्यक्ष दिलीप कुमार झा, सुनील कुमार झा, शैलेन्द्रकुमार झा, सर्वजीत झा आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button