गोड्डा

बिशनपुर गांव में पुआल टाल में लगी आग, गरीब परिवार को भारी नुकसान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा। हनवारा क्षेत्र के बिशनपुर गांव में रविवार की शाम अचानक आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई। गांव के शेख चुल्हाय नामक गरीब परिवार द्वारा मवेशियों के चारे के लिए खरीद कर रखे गए पुआल टाल में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पुआल जलकर राख हो गया, जिससे पीड़ित परिवार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगते ही आसपास में अफरा-तफरी मच गई। धुएं और लपटों को देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शोर-शराबा होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने बिना किसी साधन के कड़ी मशक्कत करते हुए काफी देर बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग की चपेट में पुआल के बगल में बनी एक झोपड़ी भी आ गई, जिससे नुकसान और बढ़ गया।ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। बिशनपुर गांव में यह आग लगने की पांचवीं घटना बताई जा रही है। इससे पहले भी कई लोगों के पुआल टाल में आग लग चुकी है। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से गांव के लोग हैरत और भय में हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button