सीकर
राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ सीकर का नव वर्ष स्नेह मिलन समारोह संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सीकर खंडेला। राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ सीकर द्वारा नव वर्ष स्नेहमिलन समारोह रविवार को पलासिया धाम ग्राम सूजाना तहसील खंडेला में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मीणा द्वारा की गई। पलासिया धाम के महंत महाराज तारा दास के सानिध्य में आयोजन किया गया। संगठन के जिला महामंत्री प्यारेलाल मीणा द्वारा सभा का संचालन किया गया। इस मौके पर जिला संरक्षक शिवलाल मीणा, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जी मीणा, ज्ञान प्रकाश झरवाल हरदास का बास, एडवोकेट राजेंद्र कुमार मीणा छाजना, खंडेला अध्यक्ष मूलचंद मीणा सीलपुर, रिंग्स तहसील अध्यक्ष हनुमान दादियारामपुरा, महामंत्री विनोद मीणा फतेहपुरा, दिलीप कुमार मीणा पूरणमल मीणा, जगमाल सिंह मीणा नया बास हरि राम मीणा पुराणावास आदि कई लोगों ने विचार व्यक्त किए। इंद्र मीणा डोकण, सुभाष चंद्र मीणा कंचनपुर रतनलाल मीना दुल्हेपुरा, एड विनोद कुमार निमेड़ा नेतराम मीणा फतेहपुरा जगदीश प्रसाद मीणा, मालीराम जी मीणा अध्यक्ष पाटन उमेश कुमार मीणा रामनिवास मीणा रिंग्स भुलेश कुमार मीणा भोजपुर धुंड सिंह मीणा सीलपुर रामस्वरूप मीणा हमीरपुर ओमप्रकाश मीणा कंचनपुर रोहिताश मीणा जोरावर नगर बाबूलाल मीणा सुजान सुभाष चंद्र मीणा पिपलोदा का बस महेंद्र कुमार मीणा कंचनपुर मंगलचंद मीना शैलेंद्र , विमल कुमार मीणा गुरारा महिपाल मीणा गोविंदपुरा श्यामलाल मीणा गोविंदपुरा रवि मीणा प्रचार मंत्री पिपलोदा का बास महेश कुमार मीणा छाजना लीलाधर मीना हमीरपुर धर्मपाल कैलाश चंद हीरालाल मीणा होद मुकेश कुमार सुरेश कुमार मीणा गोविंदपुरा महेश कुमार पप्पू राम सुनील कुमार मीणा मुनेश कुमार रामचंद्र मीणा प्रीतमपुरी और अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित हुए। इस मौके पर कई पारिवारिक विवादों में समझाइस की गई। समाज में शिक्षा रोजगार को बढ़ावा देने हेतु चर्चा की गई। मृत्यु भोज लगभग पूर्णतया बंद हो चुका है अब आगे दहेज प्रथा टीका प्रथा आदि पर चर्चा की गई। आयोजन की संपूर्ण जिम्मेदारी खंडेला तहसील कार्यकारिणी द्वारा निर्वहन की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मीना ने बताया कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए सामाजिक सदस्यों का सहयोग अति आवश्यक है। आप सभी लोग सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहे।



