ललितपुर

 ललितपुर में कड़ाके की ठण्ड, जनजीवन प्रभावित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। जिले में इन दिनों भीषण ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह और रात के समय घना कोहरा व ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड के चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ठिठुरन भरी ठंड से सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है। सुबह-सुबह काम पर निकलने वाले लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। कई ग्रामीण इलाकों में लोग देर तक घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं। ठंड का असर बाजारों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। सुबह के समय बाजार देर से खुल रहे हैं और ग्राहकों की संख्या भी कम नजर आ रही है। वहीं, ठंड बढऩे से सर्दी, खांसी और बुखार जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button