गाजियाबाद

पुलिस जांच से नाखुश मृतक की पत्नी  

हत्याकांड का सही खुलासा कराने की उठाई माँग

परिजनों संग थानाध्यक्ष लोनी से मिली पीड़िता, विधायक से भी की निष्पक्ष जांच की अपील
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : लोनी थाना क्षेत्र की अशोक नगर कालोनी में दिनदहाड़े हुए  रिटायर्ड वारंट ऑफिसर योगेश की हत्या में पुलिस की जांच कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए मृतक की पत्नी ने मामले की निष्पक्ष जाँच की मांग की है। उनका कहना है कि अब तक जो खुलासा किया गया है, वह अधूरा और संदिग्ध प्रतीत होता है, इसलिए पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए।
पीड़िता सोमवार को अपने परिजनों के साथ थानाध्यक्ष लोनी से मिलीं और लिखित प्रार्थनापत्र देकर जांच में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि वास्तविक साजिशकर्ताओं को चिह्नित करने की दिशा में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही।
मृतक की पत्नी ने कहा कि परिवार न्याय की उम्मीद के साथ पुलिस प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा कर रहा है, लेकिन अब तक की कार्यवाही से वे संतुष्ट नहीं हैं। इसी क्रम में उन्होंने स्थानीय विधायक से भी मुलाकात कर मामले का सही खुलासा कराए जाने तथा जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराए जाने की मांग रखी।
परिजनों का कहना है कि जब तक पूरे घटनाक्रम की ठोस, तथ्यात्मक और निष्पक्ष जांच नहीं होती, वे न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे। इस बीच थाना पुलिस का कहना है कि मामले में सभी बिंदुओं पर जांच जारी है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button