शामली
घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के बिजली घर मार्ग निवासी एक महिला ने पड़ोस के कई लोगों पर उसके दो पुत्रों के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है पुलिस जांच में जुटी हुई है। सोमवार को थाना क्षेत्र के नई बस्ती बिजली घर मार्ग निवासी महिला नजमा पत्नी सलीम ने बताया कि दोपहर के समय वह घर पर बैठी हुई थी तभी पड़ोस के कई लोग पीड़ित के घर पर पहुंचे और उसके दो पुत्रों के साथ जमकर मारपीट की और शराब होने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला ने थाने पर पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दूसरे पक्ष के कासिम ने भी थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच करने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


