बेतुल

बैतूल विजयवर्गीय का बयान लोकतंत्र और पत्रकारिता पर हमला

इंदौर में गंदे पानी से 16 मौतों पर शिवसेना का हमला

पत्रकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मंत्री पर कार्रवाई और इस्तीफे की मांग
गंदे पानी से मौतों के मामले में जिम्मेदारी तय करने की मांग
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। शिवसेना ने इंदौर में गंदे और दूषित पानी की आपूर्ति से 16 लोगों की मौत के गंभीर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन जिला अध्यक्ष शिवसेना विजेन्द्र गोले द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता राजीव चतुर्वेदी के आदेशानुसार प्रदेश उपाध्यक्ष पिंटू राठौर, प्रदेश प्रभारी सुरेश गुर्जर, ठानेश्वर महावर और सुरेंद्रनाथ दुबे के मार्गदर्शन में दिया गया।
ज्ञापन में कहा गया कि इंदौर शहर में दूषित पानी के कारण 16 निर्दोष नागरिकों की मौत अत्यंत दर्दनाक और चिंताजनक घटना है, जो शासन-प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है। इस मामले में जब एक पत्रकार ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से जवाबदेही को लेकर सवाल किया तो उन्होंने आपत्तिजनक, असंवेदनशील और अमर्यादित बयान दिया। शिवसेना ने कहा कि यह मृतकों के परिजनों के दर्द का अपमान और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता पर सीधा हमला है।
– कार्रवाई का अल्टीमेटम
शिवसेना ने मांग रखी कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान की सार्वजनिक रूप से कड़ी निंदा की जाए, इंदौर की घटना में उनकी भूमिका और बयान को लेकर जवाबदेही तय की जाए और नैतिक तथा संवैधानिक जिम्मेदारी के तहत उनका तत्काल इस्तीफा स्वीकार किया जाए।
ज्ञापन देने वालों में नवीन सोनी, आकाश चौबे, अजय नागले, रोहित सूर्यवंशी, योगेश कावड़कर, शंकर मासोदकर, जगदीश धुर्वे, संजू सहित समस्त शिव सैनिक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button