अनुमंडल अस्पताल परिसर में मासिक समीक्षात्मक बैठक का हुआ आयोजन
Monthly review meeting was organised in the sub-divisional hospital premises.
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज राजमहल अनुमंडल अस्पताल में सोमवार को उपाधीक्षक अनुमंडल अस्पताल राजमहल एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी उधवा डॉक्टर गुफरान आलम के संयुक्त अध्यक्षता में मासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। मासिक समीक्षात्मक बैठक में आगामी7जनवरी2026को राजमहल एवं9जनवरी2026को उधवा प्रखंड में लगने वाले प्रखंड स्वास्थ्य मेला हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए किसी भी करमी को कार्य में कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया।ताकि जनमानस को सरकार द्वारा दिए जा रहे योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।साथ ही माह दिसंबर2025में किए गए कार्यों का आयुष्मान आरोग्य मंदिर वार समीक्षा की गई जिसमें यक्ष्मा फाइलेरिया मलेरिया कुष्ठ के साथ-साथ नियमित टीकाकरण पर विशेष जोर दिया गया।वहीं जिला से आए जिला वीबीडी सलाहकार शक्ति बाबू डबड़ा द्वारा आगामी10फरवरी2026से25 फरवरी2026तक चलने वाले फलेरिया मुक्ति कार्यक्रम हेतु विशेष प्रशिक्षण का आयोजन भी किया गया।मौके पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक विकास फ्रांसिस खालको, प्रखंड डाटा प्रबंधक नितिन मुर्मू, प्रखंड लेखा प्रबंधक अमित कुमार, विश्व स्वास्थ्य संगठन के सुनील रंजन एवं अन्य उपस्थित रहे।

