खैरथल
जिला बचाओं संघर्ष समिति के धरने पर बड़ी संख्या मे धरने पर बैठी महिलाऐं
152 वें दिन भी घरना रहा जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल: जिला बचाओ संघर्ष समिति द्वारा जिले का नाम व मुख्यालय बदलने की भाजपा सरकार की मंशा के विरोध मे चल रहा धरना 152 वें दिन भी जारी रहा लोगों का कहना है कि यह धरना अलवर,खैरथल-तिजारा जिले मे चलने वाले सबसे लम्बे धरने मे शुमार हो चुका है
इस धरने मे एक साथ एक बात ओर याद रखी जाएगी कि 152 दिन मे राज्य सरकार और प्रशासन ने धरना समाप्त करने लिए कोई प्रयास तो दूर ,बातचीत तक शुरू नही की है जबकि धरना गांधीवादी राजस्थान के सबसे बुजुर्ग विधायक दीपचंद खैरिया के नेतृत्व में चल रहा है
आज धरने के समर्थन मे बड़ी संख्या मे महिलाओं की उपस्थिति धरना स्थल पर देखी गई महिलाओ ने बताया हम भी खैरथल मे ुही मुख्यालय रहे इसके पक्ष मे है इसलिए धरने पर आये है
गिरीश डाटा, शिवचरण गुप्ता, श्यामलाल शर्मा, दीपक चौधरी, रविकांत जोशी,वेदप्रकाश कौशिक,रामचंद्र कामरेड,प्रहलाद गुप्ता ,रामवतार चौधरी,कृष्णा चौधरी वीरसिंह ढ़िल्लन, कप्तान चौधरी सहित बड़ी संख्या मे महिलाए मौजूद रही


