अमरोहा
बिजनौर से खाटू श्याम
दंडवत यात्रा पर बाबा खाटू श्याम के दर्शन को निकले महाराज, रोजाना 15-16 किलोमीटर की दूरी कर रहे तय।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा /हसनपुर : हसनपुर नगर में पहुंची बिजनौर से खाटू श्याम दंडवत यात्रा मन में श्रद्धा हो तो हर मंजिल आसान है। बात कर रहे हैं जिला बिजनौर के महाराज खाटू श्याम बाबा के दर्शन का संकल्प लेकर बिजनौर से खाटू श्याम 840 किलोमीटर की दंडवत यात्रा पर हैं। महाराज दंडवत यात्रा कर रहे हैं और उनके सहयोग में रिक्शा पर खाटू श्याम का पोस्टर व अन्य जरूरी सामान लेकर पैदल ही उनके साथ चल रहे थे।बाबा खाटू श्याम के दर्शन के लिए जनपद बिजनौर के गांव डीगरा स्थित देवलोक आश्रम के महाराज रामदास महंत बाबा खाटू श्याम के दंडवत यात्रा पर निकले हैं। यह यात्रा 1 जनवरी से शुरू की गई थी। महाराज लगभग 840 किलोमीटर की दंडवत यात्रा करके बाबा खाटू श्याम पहुंचकर दर्शन करेंगे।महाराज रामदास महंत ने बताया की प्रतिदिन 15-16 किलोमीटर की दंडवत यात्रा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। रास्ते में मिलने वाले भक्तजनों द्वारा दिए गए भोजन और पानी को वह ग्रहण करते हैं। यदि ऐसी व्यवस्था नहीं मिलती, तो वे स्वयं भोजन बनाने का प्रबंध करते हैं। यात्रा के पांचवें दिन महाराज दंडवत यात्रा करते हुए नगर पहुंचे और दंडवत यात्रा करते हुए नगर को पार कर दिया।


