अमरोहा

आदर्श इंटर कॉलेज में नवीन प्रबंध समिति की बैठक

दिवंगत शिक्षाविदों को दी श्रद्धांजलि

​ नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा /हसनपुर आदर्श इंटर कॉलेज कुटी दौलतपुर में नवीन प्रबंध समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें प्रबंधक रामचंद्र सिंह ने शैक्षिक उन्नति का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य राम किशोर की अस्वस्थता के चलते वरिष्ठ अध्यापक नरेश कुमार को कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया।​अध्यक्ष अनुराग दत्त गोड व महिपाल सिंह ने विद्यालय को आदर्श बनाने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व प्रधानाचार्य भोले सिंह पवार व सदस्य महेश चंद शर्मा के निधन पर शोक जताते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान धीरज सिंह, अनुपम त्यागी, होशियार सिंह, राजेश चंद, रामगोपाल, यशपाल, ब्रह्म दत्त, चंद्रपाल, इकबाल, राजपाल, हरीराज त्यागी और गौरव नागर आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button