ललितपुर

बहुत ही भव्य तरीके से मनाया जाएगा सहकार भारती का स्थापना दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
ललितपुर। जगदीश मंदिर प्रांगण में सहकार भारती की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 11 जनवरी को होने वाले सरकार भारती की स्थापना दिवस कार्यक्रम एवं स्वामी विवेकानंद जयंती मनाने हेतु सभी ने विभिन्न विषयों पर विचार व्यक्त कर बहुत ही भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में अतिथि के रूप में सहकार भारती के विभाग संयोजक झांसी विभाग अंचल अरजरिया एवं अविनाश द्विवेदी सहित एफपीओ प्रकोष्ठ प्रमुख मीना चौहान, धर्मसिंह कुशवाहा, मथुरा प्रसाद सोनी, रामरतन राय, रवि श्रीवास्तव, शुभम जैन, दिनेश कुमार नायक, रामनिवास नामदेव, अमन रैकवार आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विभूति भूषण चौरसिया ने की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button