हापुड़

पुलिस की गौ तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ में दो गौ तस्कर गोली लगने से हुए घायल…

खेत में गौकशी कर रहे चार गौ तस्करों को पुलिस ने पकड़ा...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) –  जनपद हापुड़ के गढ़ कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र बिष्ट पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी चैकिंग के दौरान नहर के पास संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा खेत में टॉर्च  की रोशनी में कुछ संदिग्ध कार्य होने की आशंका में दबिश दी तो वहां मौजूद गौ तस्करों से पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई जिसमें  क्रॉस फायरिंग में दो गौ तस्करों को गोली लगी और दो अन्य गौ तस्कर मौके से पुलिस ने पकड़ लिए । घायल गौ तस्करों को अस्पताल ले जाया गया ।

सी ओ गढ़ स्तुति सिंह ने बताया कि, थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस  द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान गौकशी करने की फिराक में घूम रहे गोकशों से मुठभेड़ हुई है , जवाबी कार्यवाही में 02 घायल सहित 04 बदमाशों को किया गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार बदमाश फुलड़ी नहर पटरी के किनारे खेत में गोकशी की फिराक में थे, जिनके द्वारा थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्रान्तर्गत पूर्व में हुई गौकशी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया है। गौ तस्करों के कब्जे से एक जीवित प्रतिबंधित पशु, अवैध असलहा मय जिंदा व खोखा कारतूस, एक बाइक, एक ईको कार एवं पशु कटान करने के उपकरण बरामद हुए हैं। प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम 1. फिरोज पुत्र कमरुद्दीन निवासी अल्लाबख्शपुर थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड (घायल), 2. इनायत पुत्र अब्दुल कादिर उर्फ चिराग शेख निवासी ग्राम वैट थाना सिंभावली जनपद हापुड (घायल), 3. अजहरुद्दीन पुत्र मोबीन निवासी शाहपुर थाना गजरौला जनपद अमरोहा व 4. मनोज पुत्र श्रीपाल निवासी दोजा थाना बिनौली जनपद बागपत बताया है। गिरफ्तार बदमाशों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button