अमेठी
पुरानी पेंशन की बहाली के लिए फिर आंदोलन, एक अगस्त को अटेवा का रोष मार्च
संयुक्त संघर्ष संचालन समिति 28जुलाई को देगी ज्ञापन

अनुदेशकों, शिक्षामित्रों और संविदा रोडवेज कर्मियों के मानदेय में वृद्धि और नियमितीकरण की मांग
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमेठी। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एन एम ओ पी एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में अटेवा की ओर से एक अगस्त से चरण बद्ध आंदोलन फिर शुरू होगा। एक अगस्त को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में रोष मार्च का आयोजन किया गया है।
अटेवा के जिला अध्यक्ष मंजीत यादव और महासचिव अजय कुमार मौर्य ने मंगलवार को कोर कमेटी के साथ बैठक कर तैयारी पर बातचीत की।
उधर उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अब्दुल रसीद और महामंत्री रमाकांत मौर्य ने सभी ब्लाक इकाईयों को रोष मार्च में शामिल होने के लिए अभी से निर्देश जारी कर दिए हैं।
पुरानी पेंशन बहाली अभियान
अमेठी। पुरानी पेंशन बहाली अभियान के अन्तर्गत संयुक्त संघर्ष संचालन समिति की ओर से 28जुलाई को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में सभा का आयोजन करके मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम क सौंपा जाएगा।
संयुक्त संघर्ष संचालन समिति में शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह और संयुक्त संयोजक अरुणेंद्र कुमार वर्मा की ओर से ज्ञापन देने के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। जुलाई महीने में ही मंडलीय सम्मेलन भी आयोजित किए गए हैं।

