अमरोहा
गौशाला में कार्यकर्ताओं ने खिलाया गुड़ और हरा चारा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा सैदनगली नगर इकाई सैदनगली के कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक एस एफएस आर्यन गुप्ता के नेतृत्व में आवारा पशुओं और गौशाला में 51 किलो गुड़ व हरे चारे का वितरण किया। इस दौरान जिला प्रमुख पंकज शर्मा ने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को ‘माँ’ का दर्जा प्राप्त है और उनकी सेवा से पुण्य की प्राप्ति होती है।विभाग संगठन मंत्री दिवाकर बावरा ने गौ सेवा को भारतीय संस्कृति का आधार बताया, वहीं आर्यन गुप्ता ने कहा कि गाय समृद्धि और निःस्वार्थ सेवा का प्रतीक है। इस अवसर पर जिला सह संयोजक टिकेंद्र, अनुभव पाल, नगर मंत्री प्रशांत कश्यप, प्रतीक गुप्ता और मंगलम गुप्ता समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


