पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर वृहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 63 रेलकर्मियों की हुई स्वास्थ्य जांच
A massive health camp was organised at Pakur Railway Station, where 63 railway employees underwent health check-up.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 7 जनवरी 2026 को पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे प्रशासन द्वारा एक वृहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल, हावड़ा से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने रेल कर्मियों के स्वास्थ्य की व्यापक स्तर पर जांच की। रेलवे प्रशासन द्वारा रेल कर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन, पाकुड़ शाखा के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप हावड़ा मंडल के अंतिम छोर पर स्थित पाकुड़ में नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन संभव हो सका है। ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा के शाखा सचिव संजय कुमार ओझा ने बताया कि यूनियन द्वारा माननीय मंडल रेल प्रबंधक, हावड़ा से प्रत्येक वर्ष कम से कम चार बार पाकुड़ में वृहत मेडिकल कैंप आयोजित करने की मांग की गई थी। पाकुड़ की हावड़ा मंडलीय अस्पताल से दूरी को ध्यान में रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने इस मांग को स्वीकार किया, जिसके तहत वर्ष 2026 के प्रथम माह में ही स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी मार्च या अप्रैल माह में दूसरे स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जायेगा। स्वास्थ्य शिविर में ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल, हावड़ा से अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आर. के. मंडल, डॉ. नयन मणि विश्वास, मंडलीय चिकित्सा पदाधिकारी (प्रसूति विभाग) डॉ. शिवानी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मृदुला मंडल, अपर मंडलीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मृणाल कुमार मंडल तथा रामपुरहाट से मंडलीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अब्दुस समीम मियां अपनी पूरी टीम के साथ शामिल हुए। इस शिविर के दौरान कुल 63 रेलवे कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिनमें 13 महिला कर्मी शामिल थीं। वहीं 45 रेल कर्मियों का रक्त जांच भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा के शाखा अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे, शाखा सचिव संजय कुमार ओझा, कोषाध्यक्ष अमर कुमार मल्होत्रा सहित निलेश प्रकाश, विक्टर जेम्स, गौतम कुमार यादव, संतोष कुमार एवं अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर शाखा सचिव संजय कुमार ओझा ने यह भी जानकारी दी कि पाकुड़ में रेल कर्मियों के लिए चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से रामपुरहाट की तर्ज पर एक नए हेल्थ यूनिट का निर्माण किया जा रहा है। बहुत जल्द ही वर्तमान लॉकअप डिस्पेंसरी को सिग्नल विभाग कार्यालय के समीप, माल गोदाम रोड स्थित नए हेल्थ यूनिट में स्थानांतरित किया जाएगा, जहां चिकित्सा सुविधाओं का और विस्तार किया ।



