पाकुड़

सिविल सर्जन ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, दिया निर्देश

Civil surgeon did a surprise inspection of the hospital and gave instructions

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के नवपदास्थापित सिविल सर्जन डॉ सुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने गुरुवार को पाकुड़ सदर अस्पताल सोनाजोड़ी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दवा काउंटर, दवा स्टोर, ओपीडी, महिला वाह्य विभाग (फिमेल ओपीडी), डेन्टल ओपीडी अन्य का बारीकी से निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने ड्यूटी में कार्यरत डॉक्टर अन्य कर्मियों को कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिया। वही उन्होंने मीडिया को साझा करते हुए बताया कि सदर अस्पताल पाकुड़ के ओपीडी, दवा स्टोर अन्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात पर्याप्त में दवा की व्यवस्था पाया गया। फिर भी सभी दवा का सूचीबद्ध के साथ क्यूयारी की बातें पेश करने का निर्देश दिया गया। ताकि दवा मांगाया/ उपलब्ध कराया जा सके। सीएस डॉ सुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि जल्द ही अस्पताल में मौजूद व्यवस्था से बेहतर उपचार व्यवस्था देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि उपायुक्त मनीष कुमार की सराहनीय सहयोग पाकुड़ स्वास्थ्य विभाग को मिला है, निश्चित रूप से जो कमियां है, उपायुक्त पाकुड़ को वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए जिले में स्वास्थ्य उपचार से सम्बन्धित बेहतरीन आयाम स्थापित कराने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस दिशा में उपायुक्त मनीष कुमार की सराहनीय सपोर्ट की पूरी उम्मीद भी है । उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक अनुबंध पर उपायुक्त के सपोर्ट से डॉक्टरों की कमियों को दूर करने की कोशिश रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button