ललितपुर
बजरंग सेना संगठन का हुआ विस्तार और हुआ समरसता सह भोज
अटल दुबे बने धर्माचार्य प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी
पवन चौबे बने ग्राम पंचायत अध्यक्ष दावनी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बजरंग सेना संगठन की समीक्षा बैठक और नव नियुक्त पदाधिकारीयो का सम्मान समारोह ग्राम पंचायत दावनी में तला के बब्बा के मंदिर पर सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्यातिथि के रूप में शुभम पस्तोर खड़ेरा, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष डॉक्टर दीपक पस्तोर और कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अटल बिहारी दुबे जिला प्रभारी धर्माचार्य प्रकोष्ठ ने की.
बैठक का संचालन दीपक त्रिपाठी पंडा जिला उपाध्यक्ष धर्माचार्य प्रकोष्ठ ने किया.
बैठक की शुरुवात श्री हनुमान चालीसा जी के पाठ से हुई सभी अतिथियों सहित सभी संगठन के पदाधिकारियों से बड़े ही उत्साह से सामूहिक श्री हनुमान चालीसा जी का पाठ किया.. पधारे हुए अतिथियों का ग्राम पंचायत दावनी के पदाधिकारियों माल्यार्पण तिलक लगाकर शाल आदि स्मृति चिन्ह भेंट कर पुष्पगुच्छ द्वारा स्वागत सम्मान किया गया..
प्रदेश प्रभारी शुभम पस्तोर से विचार विमर्श करते हुए जिलाध्यक्ष डॉक्टर दीपक पस्तोर द्वारा ग्राम पंचायत दावनी का विस्तार करते हुए पवन चौबे को ग्राम पंचायत अध्यक्ष,प्रथम रजक ग्राम पंचायत प्रभारी,ब्रजेश राजपूत उपाध्यक्ष, रविंद्र राजपूत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृपाल राजपूत उपाध्यक्ष, अजय चौबे संगठन महामंत्री,अनिल राजपूत महामंत्री,जितेंद्र कुशवाहा मंत्री,राजजीत राजपूत मंत्री,नीरज राजपूत सचिव,संतोष विश्वकर्मा महासचिव, समस्त नव नियुक्त पदाधिकारीयो को धर्म पट्टी पहनाकर माला पहनाकर संगठन में शामिल किया गया..
संगठन के अन्य पदाधिकारियों में संतोष पटेरिया को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्माचार्य प्रकोष्ठ,दीपक त्रिपाठी पंडा को जिला उपाध्यक्ष धर्माचार्य प्रकोष्ठ,नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा आदर्श दुबे डोंगरा को जिला प्रभारी युवा मोर्चा, जितेन्द्र नायक जिला मंत्री,शिव कुमार चंदेल जिला महासचिव, अनुज सिंह बुंदेला जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा के पद पर पदोन्नत किया गया…!!
प्रदेश प्रभारी शुभम पस्तोर ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी ग्राम पंचायत के नव नियुक्त पदाधिकारीयो को संगठन में नियमित रुप से कार्य करने और ग्राम पंचायत की सभी जनहित की समस्याओं को दूर करने के लिए अच्छे कार्य करने के दिशा निर्देश दिए..
जिलाध्यक्ष डॉक्टर दीपक पस्तोर द्वारा सभी पदाधिकारियों से हर मंगलवार श्री हनुमान चालीसा जी का पाठ और अपने अपने क्षेत्र में संगठन के विस्तार में सहयोग और एकजुटता के साथ कार्य करने के दिशा निर्देश दिए..
इस बैठक में मुख्य रूप से रमाकांत दुबे जिला कोषाध्यक्ष, जिला मुख्य सलाहकार विकास सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक नायक, जिला महासचिव श्याम दीक्षित, सौम्यानंद तिवारी जिलाध्यक्ष धर्माचार्य प्रकोष्ठ,संजू सेन बुढ़वार जिला संगठन मंत्री,संतोष कुशवाहा नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष,हरिशंकर दीक्षित बिरधा ब्लॉक प्रभारी, रितेश दुबे, आकाश यादव, अरुण शुक्ला,रमेश शुक्ला,अनुराग विदुआ तहसील अध्यक्ष महरौनी, शिब्बू राठौर पत्रकार,राहुल साहू पत्रकार, सुमित रैकवार पत्रकार,रब्बू रिछारिया पत्रकार,विजय सिंह राजपूत,हरनाम कुशवाहा, पुष्पेन्द्र विश्वकर्मा, दारा सिंह प्रजापति,रविन्द्र प्रजापति, अभिषेक राजपूत, स्वामी पाठक,सुखनंदन कुशवाहा, मुन टू राजपूत,बृजलाल कुशवाहा, आदि सभी सदस्यगण मौजूद रहे..!!
बैठक के अंत में पधारे हुए सभी अतिथियों,सभी महानुभावों का कृपाल सिंह राजपूत ग्राम उपाध्यक्ष दावनी ने आभार व्यक्त किया…!!