भोपाल

मध्यप्रदेश आबकारी कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट इसी महीने करने को तैयारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भोपाल: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आबकारी कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा कराए लगभग 4 महीने बीत चुके हैं लेकिन अभी तक इसका रिजल्ट जारी नहीं किया है ये परीक्षा 9 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी परीक्षा संपन्न होते ही अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं सूत्रों के अनुसार एमपी आबकारी कांस्टेबल भर्ती 2025 का रिजल्ट इसी महीने जनवरी में जारी हो सकता हैएमपीईएसबी ने इस भर्ती अभियान के तहत कुल 253 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। इनमें 72 पद अनारक्षित वर्ग के लिए निर्धारित हैं, जबकि 26 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को मिलेंगे। इसके अलावा, 75 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 36 पद अनुसूचित जाति और 44 पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने अगले तीन सालों में 22500 पुलिसकर्मियों की भर्ती करने का प्लान तैयार किया है। पहले चरण में साल 2026 में 7500 पुलिस आरक्षकों के पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया अक्टूबर से दिसंबर माह के बीच आयोजित होना प्रस्तावित है इसके अलावा, सूबेदार और उपनिरीक्षक के 500 पदों पर भी भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू हुई थी और परीक्षा 16 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button