
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड (यूपी)- यूपी के हापुड़ में रीलबाजों का आतंक रुक नहीं रहा है। सड़क पर चलती गाड़ी की छत पर बैठकर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक को इस तरह से रील बनाना भारी पड़ गया । यातायात पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए 12 हजार रूपये का चालान कर दिया ।
खतरनाक स्टंट का यह वीडियो हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड़ का है। जहां सड़क पर दौड़ रहीं लग्जरी गाड़ी का सनरूफ खोलकर फिल्मी स्टाइल में छत पर बैठकर रील बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में लोग जान जोखिम में डालकर स्टंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर स्टंट का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसका ट्रैफिक पुलिस ने संज्ञान लेते हुए 12 हजार रुपए का चालान किया है और लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।


