रांची

झारखंड सरकार और पंजाब नैशनल बैंक के बीच वेतन खाता पैकेज पर MoU, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रहे उपस्थित

Jharkhand Government and Punjab National Bank sign MoU on Salary Account Package, Chief Minister Hemant Soren in attendance

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में झारखंड सरकार और पंजाब नैशनल बैंक के बीच राज्य सरकार कर्मचारियों के वेतन खाता पैकेज को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग, झारखंड सरकार द्वारा तैयार “झारखंड कुबेर डैशबोर्ड” का भी शुभारंभ किया। यह डैशबोर्ड राज्य की वित्तीय प्रबंधन प्रणाली को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
बैंक की भूमिका हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब नैशनल बैंक और राज्य सरकार के बीच यह समझौता एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि आम जनमानस के साथ-साथ राज्य सरकार के कर्मचारियों की आर्थिक लेन-देन की प्रक्रिया में बैंकों की अहम भूमिका होती है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में व्यवसाय, कृषि, ग्रामीण विकास सहित हर क्षेत्र में बैंकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। साथ ही, संस्थानों की सामाजिक जिम्मेदारियां भी होती हैं, जिनके निर्वहन में ऐसे समझौते सहायक सिद्ध होते हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि पंजाब नैशनल बैंक राज्य सरकार के साथ अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेगा और इस समन्वय का लाभ कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता को भी मिलेगा।
कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
समारोह में मंत्री राधाकृष्ण किशोर, डॉ० इरफान अंसारी, संजय प्रसाद यादव, दीपिका पांडेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पंजाब नैशनल बैंक के महाप्रबंधक आशीष कुमार चतुर्वेदी, मंडल प्रमुख रांची अवधेश झा, उप मंडल प्रमुख राकेश कुमार श्रीवास्तव सहित राज्य सरकार एवं बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह समझौता राज्य की वित्तीय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेगा तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button