हजारीबाग

सड़क सुरक्षा को पालन करने के लिए दिया गया शपथ।

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

हजारीबाग। सड़क सुरक्षा माह के छठे दिन दिलाई गई यातायात नियमों के पालन की शपथ

हजारीबाग। सड़क सुरक्षा माह 2026 के छठे दिन आज जिले के सभी सरकारी और निजी कार्यालयों में सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिला परिवहन कार्यालय में जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम हुआ। इसमें कार्यालय कर्मियों के साथ-साथ प्रशिक्षु लाइसेंस धारियों ने भी यातायात नियमों के पालन की शपथ ली। जिले भर में इस पहल का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को जिम्मेदार नागरिक बनाना है। इस दौरान सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह में जिला परिवहन पदाधिकारी हजारीबाग के अतिरिक मोटर यान निरीक्षक, प्रधान सहायक परिवहन कार्यालय,तथा सड़क सुरक्षा टीम भी शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button