दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा के प्रतिनिधि मंडल पहुंचे हजारीबाग प्रेस क्लब।
नये कार्यकारिणी को मिठाई खिला और अंगवस्त्र दे दी बधाई।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान सवर्ण महासभा के प्रतिनिधि मंडल बुधवार को हजारीबाग प्रेस क्लब पहुंचे। इस दौरान चुनाव में जीत कर आए नये हजारीबाग प्रेस क्लब के पदाधिकारी और कार्यकारिणी को मिठाई खिला और अंगवस्त्र देकर बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह और संचालन सचिव दीपक सिंह ने किया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीडी सिंह ने कहा कि यहां चुनाव में जीत कर आए सभी पदाधिकारियों, चुनाव संचालन समिति और क्लब के सभी साथियों को बधाई, जिन्होंने लोकतांत्रिक विधि से चुनाव सम्पन्न कराया। साथ ही कहा कि हम सभी समाज को दहेज मुक्त बनाने की ओर प्रयासरत है आप सबों का सहयोग इस जनहित कार्य के लिए चाहिए। महासभा के उपाध्यक्ष अनूप सिंहा, जिला अध्यक्ष नथू नारायण सिंह आदि ने भी अपनी बातों को रखा। क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह ने कहा कि पत्रकार हर वक्त समाज के लिए ही कार्य करते हैं आप आगे बढ़ीये हम सभी साथ हैं। वहीं सचिव दीपक सिंह, उपाध्यक्ष सीतेश तिवारी, संयुक्त सचिव भास्कर उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन सोनी ने भी अपनी बात रखी। मौके पर महासभा के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, देवनारायण सिंह, संगठन सचिव उपेंद्र सिंह, हजारीबाग प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक पांडे, एजाज आलम, शशांक शेखर सिंह, अर्जुन टुडू, अनिल कुमार, प्रदीप सिंहा, सुशांत सोनी, फैज अनवर, संजय विश्वकर्मा, अविरल लाल, रवि शर्मा, रजत कुमार, भावेश मिश्रा, नरेश सोनी, पुरुषोत्तम पाण्डेय, पुरुषोत्तम उपाध्याय, उमेश चौबे, रूपेश सोनी समेत कई पत्रकार और महासभा के पदाधिकारी उपस्थित थे।



