पाकुड़

पाकुड़ न्यायालय परिसर से हत्या के दो दोषी फरार, मचा हड़कंप

Two murder convicts abscond from Pakur court premises, creating panic

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ न्यायालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हत्या के एक मामले में दोषी करार दिए गये दो आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गये। यह मामला आमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आमड़ापाड़ा थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में चार आरोपियों को साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने दोषी ठहराया था। निर्णय के बाद चारों आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान दो आरोपी- शिवधन मोहली और नरेंद्र मोहली पुलिस को चकमा देकर न्यायालय परिसर से फरार हो गये। घटना के बाद पूरे न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। अभिरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और सम्बन्धित पुलिसकर्मियों से पूछताछ भी की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोनों फरार दोषियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। फिलहाल, पुलिस ने न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान तेज कर दिया है। घटना ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिये हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button