सिंगरौली
जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है उपयुक्त सहकारिता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। उपयुक्त सहकारिता ने बताया कि जिले मे मार्कफेड गोदाम कचनी एवं जियावन देवसर से नियमित रूप से किसानों को खाद का वितरण किया जा रहा है। कलेक्टर चंद्र शेखर शुक्ला द्वारा जिले में खाद की उपलब्धता की सतत् समीक्षा की जाती है। कलेक्टर के प्रयास से जिले में से 2634 टन यूरिया की एक रैक बरगवां आ चुकी है। जहाँ से जिले की समितियों एवं गुना मार्कफेड गोदाम कचनी एवं जियावन में खाद का भंडारण कराया जा रहा है। इनके अलावा यूरिया की 2600 टन की एक और रैक सिन्दरी (झारखण्ड) से बरगवां रैक प्वाईन्ट पर आज शाम तक पहुंच जाएगी जिलें के सभी समितियों में मांग अनुसार यूरिया खाद का भंडारण करा लिया जाएगा इसके अलावा उडीसा पोर्ट से 2600 टन डी.ए.पी. की एक रैक बुधवार या गुरूवार तक बगरवां रैक प्वाईन्ट पर पहुंच जाएगी । जिलें में खाद की कोई कमी नही है । किसान अपने नजदीकी सहकारी समिति (पैक्स) या मार्कफेड गोदान कचनी एवं जियावान (देवसर) से आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त कर सकते है।
|
|



