अमेठी

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दो लोगों की मौत एक की हालत गंभीर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। मंगलवार की रात मां की रसोई होटल के सामने बाईपास पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
एसडीएम कॉलोनी निवासी दिग्विजय सिंह (45) पुत्र त्रिवेणी सिंह और बघवरिया कटरा फूल कुंवर निवासी मोनू यादव (28) की मौत हो गई। वहीं इसी गांव निवासी शिवनाथ (32) गंभीर रूप से घायल हो गए।जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
परिजनों के मुताबिक दिग्विजय सिंह सुल्तानपुर जिले के धम्मौर स्थित हनुमंत इंटर कॉलेज में लिपिक पद पर कार्यरत थे।
मंगलवार रात वह अपने दोस्त मोनू यादव और शिवनाथ के साथ स्कूटी से किसी काम से शहर की ओर गए थे।जब वे प्रतापगढ़ मार्ग पर तेज पेट्रोल पंप के पास बाईपास से गुजर रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद अमेठी पहुंचाया गया।जहां पर चिकित्सकों ने दिग्विजय सिंह और मोनू यादव को मृत घोषित कर दिया।शिवनाथ की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।क्षेत्र में शोक की लहर है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button