सीकर

पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाना जरूरी: ब्लॉक शिक्षा अधिकारी।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

सीकर,आभावास । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तपीपल्या, खंडेला अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भवानी सिंह मीणा ने विद्यालय में प्रवेश उत्सव ,हरियालो राजस्थान एवम् निशुल्क पाठय पुस्तक वितरण के संबंध में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों से संवाद किया तथा संबोधन दिया उन्होंने प्रवेश उत्सव के दौरान अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश दिलवाने एवम् हरियालो राजस्थान अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा क्षारोपण करने के लिए बच्चों एवम् शिक्षकों को शपथ दिलवाई । नव प्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। ” एक पेड़ माँ के नाम ” अभियान के तहत सभी बच्चों व शिक्षकों को पौधे वितरित किये गए।

 

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विद्यालय परिसर में दो पौधे लगाये। संस्था प्रधान प्रहलाद राय जाखड़ ने मीणा काधन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान प्राचार्य प्रहलाद राय जाखड़, प्राचार्य रमेश चंद, प्राचार्य राहुल सिंगोदिया, शिक्षक, अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे। साथ ही उन्होंने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरोहित का बास एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवीपुरा (कोटड़ी धायलान) का भी निरीक्षण कर संबलन प्रदान किया किया। तीनों विद्यालयों में व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button