बरेली
जनसुनवाई प्रणाली में सुधार रैंकिंग में प्रगति करते हुए बरेली चौथे स्थान से दूसरे स्थान पर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । जनपद बरेली ने माह दिसंबर की जनसुनवाई रैंकिंग में प्रगति करते हुए प्रदेश स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त की है जो कि माह नवम्बर में प्राप्त 4वीं रैंक की तुलना में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
तहसीलवार रैंकिंग में भी बरेली जनपद की विभिन्न तहसीलों ने मिश्रित प्रदर्शन किया है, जिसमें से तहसील बहेड़ी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त की है। तहसील नवाबगंज, सदर, फरीदपुर को 55वीं रैंक प्राप्त हुई है तथा तहसील मीरगंज को 83वीं रैंक व तहसील आवंला को 147वीं रैंक प्राप्त हुई है।
यह प्रदर्शन जनपद प्रशासन की जनसुनवाई प्रणाली में सुधार तथा जन समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में की गई प्रभावी कार्यवाही को दर्शाता है।



