खैरथल
ब्राह्मण महासभा की खैरथल-तिजारा जिला कार्यकारिणी घोषित
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिला खैरथल तिजारा के जिला कार्यालय पर आज जिला अध्यक्ष एडवोकेट संजय शर्मा के अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को जिले की कार्यकारिणी का विस्तार के लिए प्रदेश शीर्ष पदाधिकारी एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी बाबूलाल शर्मा के निर्देश अनुसार जिला कार्यकारिणी के निम्न पदों पर मनोनीत किया गया!
नवीन कार्यकारिणी में कपूरचंद वशिष्ठ कोटकासिम वरिष्ठ संरक्षक, महावीर प्रसाद शर्मा जीवन सिंह पुरा मुंडावर संरक्षक, रतनलाल गौड़ किशनगढ़ बास उपाध्यक्ष, मामचंद जोशी झाड़का हरसोली उपाध्यक्ष,बाबूलाल शर्मा जाजपुर उपाध्यक्ष, अनिल मुद्गल बुढी बावल उपाध्यक्ष, अशोक वशिष्ठ ततारपुर संगठन महामंत्री, विजयकांत व्यास किशनगढ़,विकास मंत्री भूपेंद्र शर्मा गंज किशनगढ़, धर्मेंद्र तिवारी हरसोली, रविदत्त वेद हरसोली, श्याम सुंदर शर्मा बंबोरा किशनगढ़, को मंत्री नियुक्ति की है!सह मंत्री के रूप में संजय शर्मा बास कृपाल नगर,
पंकज शास्त्री खैरथल को तथा राजेश कुमार शर्मा अजरका प्रचार मंत्री, राजेंद्र कौशिक सिहाली कला संगठन मंत्री,रविकांत जोशी हरसोली सांस्कृतिक मंत्री, संजय शर्मा हरसोली, मनीष पुरोहित हरसोली, कार्यकारिणी सदस्य एवं बालकिशन जोशी को चिरूनी वाले को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


