भोपाल

एमपीईएसबी फरवरी माह में जारी कर सकता एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 का रिजल्ट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भोपाल : मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती 2025 का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है मध्य प्रदेश में 7500 पदों पर पुलिस आरक्षक भर्ती के रिटर्न टेस्ट के बाद चयन शाखा ने अगले चरण की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय ने कर्मचारी चयन मंडल से जनवरी के अंत या फरवरी के पहले पखवाड़े तक रिटर्न टेस्ट का रिजल्ट जारी करने पत्र लिखा है।  सूत्रों की माने तो एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का रिजल्ट फरवरी माह में जारी हो सकता है आपको बता दें एमपीईएसबी की ओर से परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 तक करवाया गया था इस भर्ती के माध्यम से कॉन्स्टेबल के 7500 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। एमपीईएसबी ने सूबेदार एवं उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2025 के फिर से ऑनलाइन आवेदन शुरू किए हैं ये ऑनलाइन आवेदन पत्र केवल ट्रांसजेंडर हेतु है एमपीईएसबी ने सूचना जारी कर बताया है कि दिनांक 07 जनवरी 2025 के अनुसार सूबेदार/उपनिरीक्षक संवर्ग परीक्षा-2025 हेतु उभयलिंगी अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरने हेतु तीन दिवस के लिए आवेदन पोर्टल खोला जा रहा है, जिसकी तिथियों निम्नानुसार हैं केवल अभयलिंगी अभ्यर्थियों हेतु आवेदन पत्र भरने की तिथि 08 जनवरी से 10 जनवरी रहेगी और संशोधन हेतु तिथि 11 जनवरी 2026 रहेगी आपको बता दें इस भर्ती के माध्यम से कुल 500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button