असम

असम तिनसुकिया जिले में गणतंत्र दिवस मनाने की विशेष तैयारी। 

तिनसुकिया शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने को जिला आयुक्त का निर्देश। 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

असम  : पिछले वर्षों की तरह इस बार भी 26 जनवरी को असम के तिनसुकिया जिले में प्रशासन के उद्यम से गणतंत्र दिवस व्यापक उत्साह-उल्लास के साथ आयोजित करने की तैयारी चल रही है। शुक्रवार शाम को जिला आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में नव नियुक्त जिला आयुक्त सुमित चट्टावन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला आयुक्त ने इस दिवस को यथोचित ढंग से आयोजित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का सही ढंग से पालन करने का निर्देश दिया और इसे और अधिक उत्कृष्ट बनाने के लिए बेहतर सुझाव दिए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिनसुकिया सहित सभी प्रमुख शहरों में विशेष सफाई अभियान चलाने का उन्होंने निर्देश दिया। प्रत्येक सरकारी कार्यालय को अपने कार्यालय परिसर सहित इसके आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ करने का उन्होंने आह्वान किया। इसके अलावा सरकारी कार्यालय परिसरों में पुराने अचल पड़े वाहनों को शीघ्र नीलामी करने के लिए विभागीय अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिया। नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी को शहर को स्वच्छ करने के लिए विशेष कदम उठाने का निर्देश दिया। बैठक में उपस्थित जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मयंक कुमार ने सुरक्षा संबंधी दृष्टि से कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में जिला विकास आयुक्त जावेद अरमान, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार डेका के अलावा अतिरिक्त आयुक्त, सहायक आयुक्त, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सभी विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button