पाकुड़

महिला को सशक्त बनाने के ध्यानार्थ दी गई प्रशिक्षण

Training given to empower women

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। महिलाओं को सशक्त बनाने के ध्यानार्थ 30 दिवसीय लाइट मोटर व्हीकल ड्राइविंग प्रशिक्षण दिलाया गया। जिसमें भारतीय स्टेट बैैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का सहयोग रहा। प्रशिक्षण पलाश जेएसएलपीएस के सखी मंडल के दीदियों को दिया गया। साथ ही प्रशिक्षु दिदियों को उपायुक्त मनीष कुमार, निदेशक आरसेटी पाकुड़ राजेश कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, जेएसएलपीएस प्रवीण मिश्रा और वरिष्ठ संकाय सह कार्यक्रम समन्वयक अमित कुमार बर्धन के द्वार संयुक्त रूप से प्रमाणपत्र दिया गया । वही डीसी मनीष कुमार ने अपने सम्बोधन में दीदियों को प्रशिक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। छोटी गाड़ी और पिंक टोटो चलाकर महिलाएं अच्छी आय कर सकती है। साथ ही सभी को स्वरोजगार स्थापित कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की सलाह दी, ताकि प्रशिक्षण का उद्देश्य पूरा हो सके।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button