बोकारो

जांच से अंदरूनी बीमारी का पता चलता है नरेंद्र कुमार सिंह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। कसमार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुक्रवार को विभागीय स्तर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। मेला में महिला एवं शिशु, मलेरिया, फाइलेरिया, टीबी, कुष्ठ, आयुष्मान एवं आभा कार्ड, नेत्र जांच, दंत चिकित्सा, ओपीडी, सामान्य ओपीडी समेत अन्य कई बीमारियों के इलाज व चिकित्सकीय सलाह के लिए स्टॉल लगे थे। शिविर में मरीजों की स्वास्थ्य जांच के साथ उन्हें आवश्यक दवाइयां दी गयी। शिविर में मरीजों के बीच आयुष्मान एवं आभा कार्ड बनाकर वितरण किया गया। इससे पहले मेले का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शेरे आलम, बीडीओ नम्रता जोशी, सीओ नरेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर नवाब एवं मुखिया गीता देवी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शेरे आलम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की यह पहल सराहनीय है, क्योंकि शिविर में एक साथ दर्जनों तरह के स्टॉल में मरीजों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिल जाती है। बीडीओ नम्रता जोशी ने कहा कि कसमार सीएचसी के सभी डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों की सेवा में किसी तरह की कोताही न करने एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अस्पताल पहुंचने वाले वाले सभी मरीजों को त्वरित स्वास्थ्य जांच व समुचित इलाज उपलब्ध कराने की बात कही। अंचलाधिकारी नरेंद्र कुमार ने कहा कि कसमार प्रखंड के सीएचसी, पीएचसी, स्वास्थ्य उपकेंद्रों में भी हर समय चिकित्सा सुविधा आम लोगों को मिले, इसके लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। कार्यक्रम में डॉ मानस कपरदार, डॉ हरिपद सोरेन, देवनंदन सोरेन, आलोक चंद्र झा, बंकिम चंद्र महतो, सिराजुद्दीन, राजू चटर्जी, शैलेश ठाकुर, नयनेन्दू शेखर मुखर्जी, अविनाश कुमार, प्रवीर कुमार मल्लिक आदि मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button