अमेठी
प्रधानमंत्री और शंकराचार्य पर अभद्र टिप्पणी को लेकर
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोगों ने सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री व शंकराचार्य के ऊपर अभद्र टिप्पणी को लेकर रामगंज थाना प्रभारी निरीक्षक को एक ज्ञापन सौंपते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोगों ने प्रधानमंत्री व सनातन धर्म के शंकराचार्य पर अभद्र टिप्पणी को लेकर आम जनमानस में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि धार्मिक सौहार्द व प्रशासनिक व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है। जिसको लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोगों ने रामगंज थाने में थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपते हुए एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
वहीं थाना प्रभारी रामगंज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


