कानपुर

राजकीय चर्म संस्थान के पूर्व छात्रों के लिए सम्मेलन का आयोजन हुआ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर :  राजकीय चर्म संस्थान के पूर्व छात्रों ने आज लैंडमार्क होटल में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में शिक्षा और उद्योग के बीच मजबूत रिश्ते देखने को मिले। वर्ष 1961 में स्थापित प्रतिष्ठित राजकीय चर्म संस्थान के पूर्व छात्रों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर समारोह की गरिमा को नई ऊँचाई प्रदान की। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में उद्योग जगत के प्रमुख संस्थानों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया जिसमें राइनो इंडस्ट्रीज,इको एसेसरीज एवं जैक इंडस्ट्रीज ने प्रस्तुतकर्ता के रूप में कार्यक्रम में सहयोग किया। जो संस्थान के पूर्व छात्रों के उद्योग में मजबूत पकड़ को दर्शाता है। समारोह के मुख्य अतिथि राइनो इंडस्ट्रीज के निदेशक राजीव सूरी रहे उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में भावुक होते हुए कहा कि राजकीय चर्म संस्थान उनके जीवन की मजबूत नींव प्रदान की है। उन्होंने संस्थान की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि राजकीय चर्म संस्थान ने फुटवियर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में देश को असंख्य कुशल तकनीकी विशेषज्ञ दिए हैं। सूरी ने विश्वास व्यक्त किया कि इन विशेषज्ञों ने अपने ज्ञान और कौशल से उद्योग को एक नई और प्रगतिशील दिशा प्रदान की है सम्मेलन में संस्थान के कई वरिष्ठ और प्रतिष्ठित पूर्व छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी प्रमुख लोगों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जैक इंडस्ट्री ने अपनी नई एआई पोस्टपेड स्टिचिंग मशीन की लॉन्चिंग भी की वही कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्रों ने संस्थान से जुड़े अपने पुराने,यादगार अनुभवों और संस्मरणों को सभी के साथ साझा किया। यह पल वर्तमान छात्रों और अन्य उपस्थित लोगों के लिए बेहद प्रेरणादायक रहा। अनुभवी पूर्व छात्रों ने विशेष रूप से भावी पीढ़ी को तकनीकी शिक्षा के महत्व को समझते हुए इस क्षेत्र में आगे बढ़ने और उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया यह सम्मेलन संस्थान के मजबूत सामुदायिक भावना और उसके छात्रों की सफलता की कहानी को रेखांकित करता है। जिसमें प्रमुख रूप से राजीव भाटिया,एम.के. सिंह,आर.के. त्रिपाठी,आर.के. पोरवाल, एस.एन. त्रिपाठी,बी.के. सिंह, जे.पी. तिवारी,केएलसी से शिशिर अवस्थी,राजीव गुप्ता, एस.के. चौधरी,संदीप दीक्षित,निखिल द्विवेदी सहित आदि लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button