बेतुल
राष्ट्रीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता में बैतूल की बेटी डॉ. पूजा मालवीया ने जीता गोल्ड

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। सेवा में अग्रणी विश्वकर्मा बढ़ई समाज संगठन जिला बैतूल की बेटी डॉ. पूजा मालवीया ने 34वीं राष्ट्रीय स्तरीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता 2026 में शानदार सफलता हासिल कर जिले, प्रदेश और समाज का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 7 जनवरी से 11 जनवरी तक फरीदाबाद, हरियाणा में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता के इक्यूपेड वर्ग में डॉ. पूजा मालवीया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया, वहीं क्लासिक वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर दोहरी उपलब्धि दर्ज की। विश्वकर्मा समाज समिति ने डॉ. पूजा मालवीया की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनका हार्दिक वंदन और अभिनंदन किया है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



