अमेठी

स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन मनाया जायेगा राष्ट्रीय युवा पखवाड़ा दिवस के रूप में

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

अमेठी।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अमेठी द्वारा रेलवे स्टेशन रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यलय पर स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा।
यह पखवाड़ा 11 जनवरी से 23 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा।
शनिवार को इस कार्यक्रम को लेकर पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर का विमोचन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अमेठी के जिला प्रमुख डॉ धनन्जय सिंह ने किया । पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री युवराज, नगर अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार शुक्ल , नगर उपाध्यक्ष पवन कुमार वर्मा सहित अनेक लोग शामिल हुए। डॉ धनन्जय सिंह ने बताया कि युवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ 11 जनवरी को राजीव गांधी पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट जायस स्थित स्वामी विवेकानंद के मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से होगा। युवा पखवाड़ा में संगोष्ठी, स्वच्छता कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता,सहभोज, खेलकूद प्रतियोगिता, युवा सम्मेलन सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button