मुस्लिम युवक पर नाम बदलकर भगवा रंग के स्टॉल पर रोल-बिरयानी बेचने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। कस्बे के रामलीला मैदान में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया। जब एक मुस्लिम युवक पर नाम बदलकर भगवा रंग के स्टॉल पर रोल-बिरयानी बेचने का आरोप लगा। आरोप सामने आते ही मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता पहुँच गये और वहां पर भारी भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी ने मामले पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि हिंदू नाम और भगवा रंग का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दुकानदार को चेतावनी दी कि वह अपने वास्तविक नाम का पोस्टर लगाकर ही दुकान संचालित करे, अन्यथा विरोध और तेज किया जाएगा।
इसी दौरान दुकानदार पर लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप भी लगाए गए,और गुस्साए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्तओं ने दुकानदार के प्लेट को जमीन पर फेंक दिया और कहा कि हटाओ यहाँ से जबतक नाम नही बदलोगे तब तक दुकान मत लगाना जिससे मामला और गंभीर हो गया।
सूचना मिलते ही इलाके में हलचल मच गई।हालांकि फिलहाल प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। हालात पर नजर रखी जा रही है। और पुलिस-प्रशासन सक्रिय बताया जा रहा है।




