कानपुर
मोटिवेशनल फिल्म समर्थन का पोस्टर लॉन्च किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : जवाहर नगर स्थित पीएफसी फिल्म्स क्रिएशन कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मोटिवेशनल फिल्म समर्थन का पोस्टर व यूट्यूब लॉन्च सफलतापूर्वक किया गया। फिल्म का चयन खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ,जहां इसकी स्क्रीनिंग टपरा टॉकीज में की गई। फेस्टिवल में अभिनेत्री इंदिरा तिवारी की मौजूदगी में फाउंडर व अभिनेता राजा बुंदेला ने फिल्म के निर्देशक व लेखक प्रमोद गुप्ता को सम्मानित किया।फिल्म कर्म और उसके फल पर आधारित है, जिसमें अभिनेता विनीत सिन्हा का संवाद “जो जैसा कर्म करता है, उसे वैसा ही फल मिलता है” दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है। फिल्म की शूटिंग कानपुर में की गई है और इसमें स्थानीय उभरते कलाकारों को अवसर दिया गया है इस अवसर पर राजेंद्र कुमार राज,विनीत सिन्हा,भरत भाई,संजू पाल,मोहम्मद अरशद अंसारी,संतोष गुप्ता, सुधीर निगम,नीरज कुमार,अभय मिश्रा,अंशु कमल,राजू कमल,जयप्रकाश अवस्थी व दीपक शर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे।



