गाजियाबाद

जिलाधिकारी दीपक ​मीणा के निर्देशन व अध्यक्षता में जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील दिवस सम्पन्न

तीनों तहसीलों में कुल 143 शिकायतें प्राप्त, मौके पर 11 का निस्तारण

 

गाजियाबाद। शासनादेश के मद्देनज़र माह के प्रथम व तृतीय शनिवार हो सम्पूर्ण समाधान दिवस मनाया जाता है जिसके क्रम में जिलाधिकारी दीपक मीणा के निर्देशन एवं अध्यक्षता में जनपद गाजियाबाद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 39 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 06 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी महोदय ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत का समयान्तराल में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया जाएं।एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह की अध्यक्षता में मोदीनगर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 45 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर 03 शिकायतों का निरस्तारण किया गया। एडीएम एफ/आर सौरभ भट्ट की अध्यक्षता में लोनी तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 59 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button