रामपुर शाहबाद
मैच खेलते समय गाली गलौज का विरोध करने पर एक युवक से मारपीट मुकदमा दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में गाली गलौज का विरोध करने पर एक युवक से मारपीट की गई। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार, भगवतीपुर निवासी सिद्दीक अहमद पुत्र शब्बीर खां ने बताया कि उनका बेटा दानिश, पुत्र सिद्दीक अहमद, 7 जनवरी 2026 को मैच खेलने गया था।वहां गांव के ही नावेद पुत्र अजीम और जुल्फिकार पुत्र अजीम से दानिश की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जब दानिश ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी।अपनी जान बचाकर दानिश जब घर की ओर भागा, तो आरोपियों ने उसकी बाइक रोक ली और दोबारा मारपीट की। उन्होंने दानिश को जान से मारने की धमकी भी दी।सिद्दीक अहमद ने अपनी तहरीर में बेटे की जान और माल को खतरा बताया है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



