कानपुर
कुल 50 प्रशिक्षार्थीयों को 25- 25 के दो बैचों में प्रशिक्षण दिया जायेगा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : कौशल विकास क्षेत्र से है जहां उत्तर प्रदेश योगी सरकार की महत्वकांक्षी योजना एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) का जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र,उन्नाव की उपायुक्त उद्योग करूणा राय के द्वारा केयूएलसी प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। उन्होंने बताया कि यह ओ०डी०ओ०पी० का दसदिवसीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम उन्नाव जिले में चर्म उत्पाद ट्रेड पर दिया जायेगा। इसे ओडीओपी प्रकोष्ठ लखनऊ के द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है। तथा उन्नाव जिले की संस्था कानपुर उन्नाव लेदर क्लस्टर (केयूएलसी) इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को संचालित कर रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन पर उपायुक्त उद्योग ने फीता काटकर लेदर के प्रशिक्षण कार्यक्रम को आरम्भ किया। इस मौके पर केयूएलसी से शिशिर अवस्थी तथा उनकी टीम ने उनका स्वागत किया वही शिशिर अवस्थी ने बताया कि इस कार्यक्रम में कुल 50 प्रशिक्षार्थीयों को 25- 25 के दो बैचों में प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान उन्हे चर्म उत्पाद में बैग,बेल्ट,पर्स,फुटवियर अपर आदि लेदर के उत्पाद बनाने सिखाये जायेंगे। जिससे सरकार द्वारा प्राप्त होने वाली ओडीओपी टूलकिट से वह भविष्य में अपना-अपना स्वरोजगार स्थापित कर सके। कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्तिक इंटरनेशनल के निदेशक कपिल शुक्ला ने छात्रों को स्वरोजगार स्थापित करने के गुण बताये। उन्होंने छात्रों को जिला उद्योग केन्द्र तथा बैक की सहायता से कैसे उद्योग को स्थापित किया जाता है इस विषय पर मार्गदर्शन किया। स्वास्तिक इंटरनेशनल के मार्केटिंग मैनेजर शोएब अंसारी ने छात्रो को लेदर उत्पाद के निमार्ण के पूर्व मार्केट सर्वे, उत्पाद की बाजार में आवश्यकता जैसे विषयों को बड़ी ही गंभीरता से बताया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में केयूएलसी मुख्य कार्यकारी निदेशक इमरान सिद्दीकी ने गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण के लिए सभी को प्रतिदिन उपस्थिति पर जोर दिया। उन्होने बताया कि उन्नाव जिले मे स्वरोजगार तथा रोजगार की अपार सम्भावनाएं है। अन्त में उपायुक्त उद्योग करूणा राय ने सभी 50 प्रशिक्षार्थियों को स्टडी किट का वितरण किया। इस मैके में प्रमुख रूप से विकास दीक्षित,रितिक सिंह,विनीत प्रजापति,अभिषेक तिवारी,विकास मौर्या आदि लोग उपस्थित रहें।



