खैरथल

जिला स्तरीय गांधी जीवन दर्शन समिति की विशेष बैठक आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
किशनगढ़ बास: कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में जिला स्तरीय गांधी जीवन दर्शन समिति की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा योजना से महात्मा गांधी के नाम में परिवर्तन व संशोधन किए जाने को लेकर कड़ा विरोध जताया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी योजना में बदलाव करना गांधीजी की विचारधारा और योगदान का अपमान है। समिति के सदस्यों ने इसे जनभावनाओं के खिलाफ बताते हुए सरकार के इस फैसले की निंदा की।
इसके साथ ही बैठक में वार्ड परिसीमन को सरकार द्वारा मनमर्जी से किए जाने पर भी गंभीर चर्चा हुई। सदस्यों ने आरोप लगाया कि परिसीमन में जनसंख्या व स्थानीय परिस्थितियों की अनदेखी की जा रही है, जिससे लोकतांत्रिक संतुलन प्रभावित हो रहा है।
बैठक में मौजूद सदस्यों ने सरकार से मनरेगा में किए गए बदलावों को वापस लेने तथा वार्ड परिसीमन प्रक्रिया को पारदर्शी व निष्पक्ष बनाने की मांग की।
इस अवसर पर गांधी जीवन दर्शन समिति के पदाधिकारी जसवंत यादव, महासचिव,खूबी खान,इस्माइल खान, अनिल रोहिला, बक्सा नंद भारती, असमा , राधा शर्मा त्रिभुवन शर्मा, डॉ सुरेंद्र शर्मा, अफसर, ईश्वर कपिल अनीता, अजीत, आसिफ, कासिम, मंजीत सैनी इलियास, हंसन , सहित अनेक लोगों मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button